चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार की टक्कर से सहारनपुर के दो शिक्षकों की मौत

सहारनपुर। सहारनपुर के दो दोस्तों की चंडीगढ में थार से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 
सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली और अब्दुल सुभान अपनी बाइक से चंडीगढ़ गए थे। लौटते समय रेड लाइट पर पीछे थार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी 18 साल का युवक है। चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा में कलाग्राम लाइट पॉइंट पर रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवार दो शिक्षकों को तेज रफ्तार ब्लैक थार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
मृतकों में सहारनपुर (यूपी) के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली (46) और अब्दुल सुभान (44) शामिल हैं। दोनों मदरसे में शिक्षक थे। एक हकमशाह कॉलोनी स्थित मदरसे में और दूसरा छुटमलपुर के मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था। दोनों शिक्षक दोस्त स्प्लेंडर बाइक से चंडीगढ़ आए थे और सेक्टर-26 में रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे। पंचकूला से लौटते समय कलाग्राम चौक पर रेड लाइट होने के कारण रुके थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। गुलशेर की मौके पर ही मौत हो गई।
 
गंभीर रूप से घायल अब्दुल सुभान को राहगीरों और पुलिस की मदद से पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और शरीर पर गंभीर चोटें खतरनाक साबित हुईं।आरोपी की पहचान सेक्टर-22 निवासी 18 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। हादसे के बाद अरमान गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान थार के टायर फट गए थे। पुलिस ने दड़वा श्मशान घाट के पास लावारिस खड़ी गाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शिक्षक अपने पीछे नौ छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। गुलशेर के पांच और अब्दुल सुभान के चार बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

इस समय जहां एक ओर T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर है वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश