सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया, बरामद ₹2,80,000 और अवैध हथियार

सहारनपुर (फतेहपुर)। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के मुकदमें में वांछित एक घायल सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 04 जिंदा / 02 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटे गये 2,80,000/-रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण, चोरी, लूट, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
 
इसी क्रम में बीती रात थाना फतेहपुर पुलिस गंगाली मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव राजपुर में पशु व्यापारी से लूटपाट करने वाले अभियुक्त ग्राम गंगाली की तरफ से आ रहे है। तभी ग्राम गंगाली की तरफ से एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखायी दिये, जिन्हें टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति मोटर साईकिल को मोडकर भागने लगे, पुलिस पार्टी द्वारा पीछा गया तो मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों ने पुलिस को अपना पीछा करते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
 
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार / घायल अभियुक्त की पहचान शुभम पुत्र धनप्रकाश निवासी ग्राम लडवा थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के रुप में हुई है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर व लूटे गये 1,50,000/- रुपये नगद बरामदक हुए है। तथा एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान अंकित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चम्पावास थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रूप में हुयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटे गये 1,30,000/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों के  अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और उनके विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

इस समय जहां एक ओर T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर है वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश