सहारनपुर में साइबर ठगों ने बीकॉम छात्र से ठगी, 2.80 लाख रुपये हुए चोरी

सहारनपुर। जेवी जैन  डिग्री कॉलेज में बीकॉम के छात्र से साइबर ठगों ने 2.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने छात्र को साइबर क्राइम थाने से बताकर प्राथमिकी दर्ज में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसे क्यूआर कोड भेजकर चार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। देहात कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
जानकारी के अनुसार बेहट सड़क पर न्यू भगवती कॉलोनी निवासी संजय कुमार सैनी ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। उसके मोबाइल नंबर पर 17 फरवरी 2026 को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग के साइबर क्राइम से बताते हुए कहा कि छात्र ने गलत वेबसाइट खोली है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई  है। प्राथमिकी से बचने के लिए उससे रूपए ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
 
ठगों ने  व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा और छात्र को लगातार डराया गया। डर से छात्र ने अलग-अलग खाते  में 2.80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी की रकम मिनी फैशन, केम आसमा, संतोष किराना  और आनंद मिश्रा नामक खातों में डलवाई गई है। थाना साइबर अपराध के इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि जैन कालेज के बीकाम के छात्र से 2.80  लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्र के पिता संजय कुमार सैनी निवासी भगवती कालोनी बेहट रोड़ ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रेलवे में एक मार्च से बदल जाएगा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बुक करने का तरीका, नए ऐप से यात्रा होगी आसान

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों...
मनोरंजन 
बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

गेहूं और सरसों की कटाई के बाद अक्सर खेत खाली रह जाते हैं और यही समय किसानों के लिए चिंता...
कृषि 
गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश