सहारनपुर में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बरामद
सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 25000 रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
थाना कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, राजकुमार गौतम, नितेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25000 रूपये के बदमाश मौहम्मद अब्दुल कादिर पुत्र मौहम्मद हासिम निवासी मौहल्ला चकरौता रोड हील वाली गली मौहल्ला छीपियान थाना कोतवाली नगर को बेहट अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय 02 अदद कारतूस 12 बोर बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां