सहारनपुर : पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी

सहारनपुर (छुटमलपुर)। सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने पांच लाख आठ हजार रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चालक ने ही अपने साथियों से लूट कर वारदात को अंजाम दिलाया था। पुलिस चालक से उनके साथियों के नाम-पते लेकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

रजापुर निवासी परवेज आलम उर्फ सोनू दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता है। बीती रात करीब दो बजे वह गांव निवासी पिकअप चालक जहांगीर उर्फ काला के साथ संभल की दूरपुर मंडी जाने के लिए निकला था। सोनू ने बताया कि वह भैंसराव वाले रास्ते पर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट के पास ही पहुंचा था कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार ने अपनी बाइक उनकी पिकअप के सामने गिरा दी। उसे बचाने के लिए जैसे ही काला ने पिकअप रोकी तो पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश और आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता चारों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट करते हुए पांच लाख आठ हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। इसके बाद सोनू ने फोन से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।
 
गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बदमाशों की तलाश में आसपास के जंगलों में भी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने चालक काला को थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि लालच में आकर उसने ही लूट की घटना को अंजाम दिलाया है। पुलिस उससे उसके साथियों के नाम पते लेकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पशु व्यापारी से लूट की घटना में चालक की संलिप्तता सामने आई है। उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि लालच में आकर उसने अपने साथियों से घटना को अंजाम दिलाया। जल्द ही लूट में शामिल बदमाशों का पकड़ लिया जाएगा।
Views: 59

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश