सहारनपुर : जिलाधिकारी द्वारा मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन किया प्रारम्भ

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल द्वारा मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन प्रारम्भ कराया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि नवीन रोड़वेज बस स्टैण्ड पर यात्रियों की सुविधार्थ आवश्यक मूलभूत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। आने वाले समय में यात्रियों हेतु वहां पर सुविधाओें में और वृद्वि की जायेगी जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हों। मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड स्थापित होने के फलस्वरूप शहर में भी जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग के दृष्टिगत महापौर, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशानुक्रम में जनहित में ग्राम-मानकमऊ, जनपद-सहारनपुर में स्थित नगर निगम के स्वामित्व की  भूमि खसरा संख्या 578 क्षेत्रफल 2.244 हे0 में से 5000 वर्गमीटर का भूखण्ड प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, नगर निगम,  के स्तर से उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम को अस्थाई रूप से रोड़वेज बस स्टैण्ड के लिए निःशुल्क प्रदान किया गया। उक्त भूखण्ड पर स्थापित अस्थाई रोड़वेज बस स्टैण्ड से सहारनपुर-नकुड़-गंगोह, सहारनपुर-गंगोह-शामली, सहारनपुर-गंगोह-ननौता-देवबन्द मार्ग एवं चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल राज्यों की ओर जाने वाली बसों को संचालन कराया जाना प्रस्तावित है। रोड़वेज बस स्टैण्ड के समीप ही 50 मीटर की दूरी पर स्थापित इलैक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन से संचालित होने वाली इलैक्ट्रिक नगरीय बस सेवा से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। दोनों बस स्टेशन पास-पास होने के कारण आमजन अपने गन्तव्यों को जाने के लिए आवश्यकतानुसार रोड़वेज व नगरीय बस सेवा का सुगमता से उपयोग कर लाभ उठा सकेगें।  

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश