सहारनपुरः मोरगंज बाजार में नाला सफाई के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, 80 दुकानों के थले व सीढ़ियां ध्वस्त
सहारनपुर। नगर निगम ने आज बाजार मोरगंज में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहा करीब 80 दुकानों का अतिक्रमण जेसीबी व पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के साथ एक बैठक में बाजार मोरगंज में नालों की सफाई न होने का मामला उठाया था।
नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के नेत्त्व में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता आज जब जेसीबी, पोकलेन और चार टैªक्टर ट्रालियों के साथ बाजार मोरगंज पहुंचा तो दुकानदारों में खलबली मच गयी। नाला सफाई में भगतसिंह चौक से दालमण्डी चौक तक जिन 80 दुकानों के बाहर बने थले व सीढ़ियां बाधा बन रहे थे, उन्हें पोकलेन व जेसीबी से ध्वस्त कर नाला सफाई अभियान का रास्ता साफ किया गया।
प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि गत दिनों जिलाधिकारी के साथ व्यापार बंधु की एक बैठक में बाजार मोरगंज के नालों की सफाई न होने का मुद्दा उठाया गया था। उसी के संदर्भ में आज निगम द्वारा यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के संदर्भ में कल शाम ही बाजार में एनाउंस भी करा दिया गया था। ध्वस्त किये गए थलों का मलवा साथ के साथ टैªक्टर ट्रालियों में भरकर मौके से उठवाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल की पूरी टीम तथा सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां