झारखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, पंचायतों के विकास के लिए केंद्र ने खोला खजाना

पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत झारखंड को 275 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने झारखंड में ग्रामीण लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्र ने राज्य की पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों  के लिए 275.1253 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण राशि जारी कर दी है। 

केंद्र सरकार ने झारखंड में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को सुदृढ़ करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 275.1253 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अप्रतिबंधित अनुदान की दूसरी किस्त है।

बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप

सभी 24 जिलों और 4,342 पंचायतों को मिलेगा लाभ
सरकार द्वारा जारी यह फंड सीधे तौर पर राज्य के त्रिस्तरीय पंचायती राज ढांचे को प्रभावित करेगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वित्तीय मदद से झारखंड की सभी 24 जिला पंचायतों, 253 ब्लॉक पंचायतों और 4,342 ग्राम पंचायतों को अपने विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

स्वच्छता और पेयजल पर जोर
मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस अनुदान को दो मुख्य भागों यानी दो श्रेणियों में विकास कार्य होगा। इसमें पंचायतों को यह छूट होगी कि वे संविधान की 11वीं अनुसूची में शामिल 29 विषयों के आधार पर स्थानीय जरूरतों (जैसे सड़क, गली-नाली, बिजली) पर इसे खर्च करें। हालांकि इस राशि का उपयोग वेतन या प्रशासनिक खर्चों के लिए नहीं किया जा सकेगा। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा स्वच्छता, ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने, अपशिष्ट प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके तहत वर्षा जल संचयन  और जल पुनर्चक्रण जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

"जयपुर में चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला: खिड़कियों से कूदे यात्री, मची चीख-पुकार" ये भी पढ़ें  "जयपुर में चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला: खिड़कियों से कूदे यात्री, मची चीख-पुकार"

मंत्रालयों का आपसी समन्वय
इस राशि की सिफारिश पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) द्वारा संयुक्त रूप से की गई है, जिसे वित्त मंत्रालय ने अंतिम मंजूरी देकर जारी किया है। जानकारों का मानना है कि इस फंड से झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और 'स्वच्छ सुजल शक्ति' के सपने को बल मिलेगा।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (शुगर यूनिट खतौली) ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा । दिल्ली के क्नाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट बनी मल्टीलेवल पार्किंग व रेडिसन ब्लू होटल के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

मुरादाबाद। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

अमरोहा। रमजान के पाक महीने के दूसरे जुमे पर जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश