म्यूचुअल फंड्स में बड़ा बदलाव, अब एक्टिव इक्विटी स्कीम के जरिए भी मिलेगा सोने और चांदी में निवेश का मौका
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड्स की श्रेणियों में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। इसके तहत अब एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स भी सोने और चांदी में निवेश कर पाएंगी। इसके जरिए सेबी की कोशिश इक्विटी फंड्स की विविधता को बढ़ाना है। अलग-अलग इक्विटी फंड्स में इक्विटी में न्यूनतम निवेश करने की सीमा होती है और अगर फंड मैनेजर चाहे तो बाकी बचे हिस्से को नॉन-इक्विटी में निवेश सकता है। उदाहरण के लिए लार्जकैप कैप फंड्स में 80 प्रतिशत हिस्सा लार्जकैप शेयरों में निवेश करना होता है। बाकी बचे हिस्से को फंड मैनेजर चाहे तो नॉन-इक्विटी या फिर स्मॉलकैप एवं मिडकैप में निवेश कर सकता है।
सेबी कहा, "इक्विटी श्रेणी की योजनाओं में, म्यूचुअल फंड अपने शेष हिस्से को इक्विटी, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य लिक्विड इंस्ट्रूमेंट्स, सोने और चांदी के इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकते हैं और संबंधित परिसंपत्ति वर्ग के संबंध में म्यूचुअल फंड विनियमों में निर्धारित सीमाओं के अधीन रहते हुए इनविट्स में भी निवेश कर सकते हैं।" इसके अलावा, सेबी द्वारा रिटायरमेंट और चिल्ड्रन सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीम्स को बंद कर दिया है। इनकी जगह लाइफ साइकिल फंड्स श्रेणी को शुरू किया है। इन फंड्स की मैच्योरिटी अवधि पहले से ही निर्धारित होगी और यह इक्विटी,डेट, राइट्स, इनविस्ट्स, एक्सचेंज-ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स और गोल्ड एवं सिल्वर ईटीएफ में निवेश कर पाएंगे। लाइफ साइकिल फंड की अवधि पांच से 30 वर्ष तक हो सकती है।
यह निवेश का पूर्व-निर्धारित रास्ता अपनाएंगे, जिसके तहत समय के साथ इक्विटी निवेश धीरे-धीरे कम होता जाता है। हालांकि निवेशक अवधि के दौरान यूनिट्स को रिडीम कर सकते हैं, लेकिन दीर्घकालिक अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च निकास शुल्क (पहले वर्ष में 3 प्रतिशत तक) लागू होगा। इसके अलावा, सेबी ने एक्टिव इक्विटी और हाइब्रिड फंड्स में स्कीम की संख्या को 11 से बढ़ाकर 12 कर दिया है। अब फंड हाउस एक साथ वैल्यू और कॉन्ट्रा दोनों प्रकार के फंड्स ऑफर कर सकते हैं। हालांकि, इसमें शर्त यह है कि दोनों स्कीम की पोर्टफोलिया का ओवरलैप 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, थीमैटिक और सेक्टोरल म्यूचुअल फंड्स में अब म्यूचुअल फंड हाउस को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका फंड का 50 प्रतिशत पोर्टफोलियो इसी श्रेणी के किसी और फंड या अन्य किसी इक्विटी फंड्स (केवल लार्जकैप को छोड़कर) से मिलता जुलता न हो।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां