राशन हुआ सस्ता: चावल, गेहूं, चीनी और दालों की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहर का नया भाव

नयी दिल्ली (रॉयल बुलेटिन): घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आई है। चावल, गेहूं, चीनी और दालों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रसोई का बजट थोड़ा सुधरने की उम्मीद है। हालांकि, खाद्य तेलों के बाजार में अभी भी स्थिरता नहीं दिख रही है और वहां उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, औसत दर्जे के चावल की कीमत 17 रुपये गिरकर 3,841 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है। वहीं, गेहूं के भाव में भी 5 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद यह 2,844 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। आटे की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और यह पिछले स्तर पर ही टिका रहा।

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में तेजी  ये भी पढ़ें  मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में तेजी

दालों और मीठे के बाजार का हाल: दाल-दलहनों के बाजार में आज नरमी देखी गई। चना दाल की औसत कीमत 28 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट गई है। इसी तरह मूंग दाल 21 रुपये, तुअर दाल 17 रुपये और उड़द दाल 8 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई है। मसूर दाल के दाम स्थिर बने हुए हैं। मीठे के बाजार की बात करें तो गुड़ के भाव में 26 रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जबकि चीनी भी 6 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई है।

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा ये भी पढ़ें  शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा

खाद्य तेलों में मची हलचल: विदेशी बाजारों के असर से स्थानीय बाजारों में तेल की कीमतों ने चौंकाया है। जहां मूंगफली तेल 58 रुपये, सोया तेल 43 रुपये और सरसों तेल 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ है, वहीं सूरजमुखी तेल 26 रुपये और पाम ऑयल 16 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया है। ग्लोबल मार्केट में मलेशियाई पाम ऑयल और अमेरिकी सोया तेल के वायदा भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।

क्रैश के बीच डीजीसीए ने नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स के लिए कड़े कदम उठाने का ऐलान किया ये भी पढ़ें  क्रैश के बीच डीजीसीए ने नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर्स के लिए कड़े कदम उठाने का ऐलान किया

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के दिन के औसत थोक भाव इस प्रकार रहे:
दाल-दलहन: दाल चना 7756.54 रुपये, मसूर काली 8086.78 रुपये, मूंग दाल 10119.22 रुपये, उड़द दाल 10709.71 रुपये, तुअर दाल 11146.04 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2844.10 रुपये और चावल 3841.39 रुपये प्रति क्विंटल और आटा (गेहूं) 3306.93 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4291.77 रुपये और गुड़ 4959.97 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 17660.20 रुपये, मूंगफली तेल 18322.24 रुपये, सूरजमुखी तेल 16521.92 रुपये, सोया तेल 14102.51 रुपये, पाम ऑयल 12729.72 रुपये और वनस्पति 14508.57 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: पंचायती राज विभाग पर बिजली का 69.74 करोड़ बकाया, अब ग्राम पंचायतों की 'तिजोरी' से कटेगा पैसा

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों पर विद्युत विभाग का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पंचायती राज विभाग पर बिजली का 69.74 करोड़ बकाया, अब ग्राम पंचायतों की 'तिजोरी' से कटेगा पैसा

मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): खतौली थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

रामराज। जनपद के थाना रामराज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर 'फर्जी एआरटीओ' बनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने राजमार्ग पर परिवहन विभाग का अधिकारी बनकर वाहन चालकों को चूना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाईवे पर 'फर्जी एआरटीओ' बनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में जाम पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': दिन में शहर के अंदर नहीं घुसेंगी मेरठ डिपो की बसें, नया रूट प्लान लागू

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहरवासियों को भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जाम पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': दिन में शहर के अंदर नहीं घुसेंगी मेरठ डिपो की बसें, नया रूट प्लान लागू

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक बड़ी छलांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश