मुजफ्फरनगर में जाम से राहत के लिए बड़ी पहल, दिन भर शहर में नहीं आएंगी मेरठ की बसें 

मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए।
 
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 
शहर के संभ्रांत नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निम्न निर्णय लिए गए—
• मेरठ भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर आने वाली रोडवेज बसें अब सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक राणा बहलना चौक से संचालित होंगी।
• रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बसों को शहर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
• बसें महावीर चौक और जीआईसी मैदान पर न तो सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी।
• सवारियों को जानसठ पुल के नीचे निर्धारित स्थान पर ही उतारा और बैठाया जाएगा, ताकि मार्ग अवरुद्ध न हो।
 
जिलाधिकारी ने सभी बस चालकों और संबंधित विभागों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प आपकी सुरक्षा है।”
 
इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों...
मनोरंजन 
बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

गेहूं और सरसों की कटाई के बाद अक्सर खेत खाली रह जाते हैं और यही समय किसानों के लिए चिंता...
कृषि 
गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया 'अपने मित्र' का स्वागत

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन...
Breaking News  मुख्य समाचार 
दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया 'अपने मित्र' का स्वागत

उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा, बीमारी के बीच कार्रवाई पर मंत्री दिनेश प्रताप भड़के

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश