मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पहुंचे पैतृक गांव गुजरेड़ी, रामचंद्र और ताराचंद्र के निधन पर जताया गहरा शोक; अधिकारियों को त्वरित मदद के निर्देश
मुजफ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): खतौली थाना क्षेत्र के गांव सठेड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामचंद्र और ताराचंद्र के परिजनों का दुख साझा करने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार बुधवार को उनके पैतृक गांव गुजरेड़ी पहुंचे। मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
हादसे की खबर मिलते ही मंत्री अनिल कुमार सीधे पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश:
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी (SDM) जानसठ राजकुमार और जानसठ कोतवाल सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को बिना किसी देरी के नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान प्रशासनिक अमले के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां