सितारों की चमक में नहाया कर्जत: फैज़ल खान और सारा खान ने किया 'नीलकंठ वैली' का भव्य शुभारंभ
“आती क्या खंडाला” की धुन पर झूमे दर्शक, सारा खान के डांस ने बांधा समां— 92 एकड़ में फैली टाउनशिप में दिखेंगी आधुनिक सुविधाएं
मुंबई/कर्जत (रॉयल बुलेटिन): महाराष्ट्र के कर्जत की हरी-भरी वादियों में ग्लैमर और रियल एस्टेट का एक अनोखा संगम देखने को मिला। अवसर था 92 एकड़ में फैली 'नीलकंठ वैली' टाउनशिप के भव्य लॉन्च का, जहाँ बॉलीवुड अभिनेता फैज़ल खान और मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री सारा खान ने अपनी मौजूदगी से चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल चिब की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह उस समय अपने चरम पर पहुँच गया जब मंच पर फैज़ल खान ने अपने मशहूर अंदाज़ में “आती क्या खंडाला” गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं, सारा खान ने अपने लोकप्रिय गीतों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर शाम को यादगार बना दिया।
मनोरंजन और आधुनिकता का संगम:
समारोह में गायक मदन शुक्ला के सदाबहार गीतों और मशहूर कॉमेडियन वीआईपी (VIP) की 60 कलाकारों की मिमिक्री ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। नीलकंठ वैली के पहले चरण को लगभग 7 एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जिसमें आर्टिफिशियल लेक, प्राइवेट क्लब, लक्ज़री विला और स्विमिंग पूल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रोजेक्ट की भव्यता को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद कई कलाकारों ने भी यहाँ निवेश करने की इच्छा जताई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अनिल बेदाग मुंबई फिल्म जगत के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित स्वतंत्र पत्रकार हैं। पिछले कई दशकों से आप मायानगरी की हलचलों, फिल्म समीक्षाओं और बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स को कवर कर रहे हैं। 'रॉयल बुलेटिन' के लिए आप बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री की खबरें विशेष रूप से साझा करते हैं। आपकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहरी फिल्मी समझ पाठकों को मनोरंजन जगत का सही और सटीक चेहरा दिखाती है।

टिप्पणियां