'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ

On

मुंबई। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'धुरधंर -2' का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है, लेकिन रिलीज के दिन से ही फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने के आरोप लग रहे हैं।

इसी कड़ी में शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म की जबरदस्त तरीके से तारीफ की है और फिल्म को मास्टरपीस बताया है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म का हर एक सीन उत्कृष्ट है और ऐसे में बेमिसाल कृति को प्रोपेगेंडा कहना गलत होगा। शत्रुघ्न सिन्हा बहुत कम ही फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फिल्म 'धुरंधर' के हर किरदार की तारीफ की है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला : तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई थी साजिश ये भी पढ़ें  रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला : तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई थी साजिश

अभिनेता का कहना है कि फिल्म को बेहद खूबसूरती और वास्तविक ढंग से बनाया गया है और हर किरदार अपनी-अपनी कहानी को दिखाता है। उन्होंने लिखा, "वाह! अभी-अभी मैंने सबसे चर्चित फिल्म देखी, एक बेमिसाल कृति! 'धुरंधर'। ये कैसी 'प्रचार फिल्म'? फिल्म तो फिल्म ही होती है। ये एक बेहतरीन फिल्म है, बेहद दिलचस्प, मनोरंजक और पूरी ईमानदारी से बनी हुई। बैंकॉक, थाईलैंड में (पाकिस्तान को दर्शाते हुए) सेट भी बेहद खूबसूरती से और वास्तविक ढंग से बनाए गए हैं।" शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के हर किरदार की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "इस फिल्म को एक अद्भुत दृश्य अनुभव बनाने वाले सभी प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू को हार्दिक बधाई! हर कलाकार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रणवीर सिंह इस भूमिका में फिट बैठते हैं और मुझे नहीं लगता है कि उनके सिवा उस किरदार को कोई और कर सकता था।

सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत ये भी पढ़ें  सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत

सबसे बेहतरीन संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने पर्दे पर एक असाधारण भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई। सबसे खास बात, हमारे प्रिय मित्र, राकेश बेदी ने एक अद्भुत और शानदार भूमिका से हमारा दिल जीत लिया है, जो केवल वही कर सकते थे।" शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की। बता दें कि रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार आलोचकों और सभी बड़ी हस्तियों से तारीफ पा रही है। हर किसी ने धुरंधर देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हो सकता है लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार ये भी पढ़ें  'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

नोएडा: बारात में चोरों ने बैग और सोने की चैन चोरी की, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा ।  नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में आई एक बारात में रात को चोर भी बाराती बनकर शामिल हो...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: बारात में चोरों ने बैग और सोने की चैन चोरी की, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी

मधेपुरा। शहर के कॉलेज चौक पेट्रोल पंप से पूरब इलाके में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार के मधेपुरा में दबंगई : मांगी सिगरेट नहीं दिया तो मुंह में गोली मार दी

विधायकों के टेलीफोन भत्ते: फिजूलखर्ची या जनसंपर्क की अनिवार्यता ?

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली सुविधाएं हमेशा चर्चा और बहस का विषय रही हैं। वेतन और भत्तों का...
Breaking News  लाइफस्टाइल  राजकाज 
विधायकों के टेलीफोन भत्ते: फिजूलखर्ची या जनसंपर्क की अनिवार्यता ?

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

प्रयागराज। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश