जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

मेरठ। जर्मनी में आयोजित 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो' को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा स्वदेश लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। इस निवेश यात्रा के दौरान जर्मनी के उद्योग जगत ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक नीतियों पर भरोसा जताते हुए करीब 10 हजार करोड़ रुपये के एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब निवेश के लिए विश्व पटल पर सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बन चुका है। उन्होंने बताया कि जर्मनी के प्रमुख औद्योगिक समूहों ने प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सप्रेसवे नेटवर्क में गहरी रुचि दिखाई है। सुनील शर्मा ने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले समय में वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करेगी और उत्तर प्रदेश इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन समझौतों से प्रदेश में रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित होंगे।

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता  ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

विपक्षी दलों द्वारा मतदाता सूची में नाम कटने (एसआईआर प्रक्रिया) और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे हमलों पर कैबिनेट मंत्री ने तीखा पलटवार किया। समाजवादी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वोटों के कटने से किसी को परेशानी होनी चाहिए, तो वह भाजपा है, क्योंकि उनकी अपनी साहिबाबाद विधानसभा में जहां भाजपा को 68 प्रतिशत वोट मिलता है, वहां भी बड़ी संख्या में नाम कटे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा और एनडीए की किसी से कोई टक्कर नहीं है।

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य  ये भी पढ़ें  शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

अवैध निर्माण और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के सवाल पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध निर्माण चाहे मजार हो या किसी अन्य धर्म का ढांचा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि योगी सरकार में कानून सबके लिए बराबर है। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर नागरिक सुरक्षित है और सरकारी योजनाओं जैसे फ्री राशन और बिजली का लाभ बिना किसी भेदभाव के हिंदुओं के बराबर ही अल्पसंख्यकों को मिल रहा है। हालांकि, शंकराचार्य विवाद और जिला अध्यक्षों की सूची में महिलाओं की भागीदारी जैसे संवेदनशील सवालों पर उन्होंने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। जनपद शामली में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान...
शामली 
शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

मुरादाबाद। जनपद के होनहार युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

शामली। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों...
शामली 
शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

मुरादाबाद। जनपद के होनहार युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

   सहारनपुर- पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसते हुए करीब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश