फतेहपुर में शार्ट सर्किट से रेडीमेड दुकान में लगी आग, लाखों रुपए के कपड़े जले
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रेडीमेड कपड़े की गारमेंट्स की एक दुकान में गुरुवार की सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों के कपड़े जल कर राख हो गये।
बिंदकी कोतवाली व कस्बे के मुगल रोड स्थित लक्ष्मी होटल के बगल में नदीम निवासी मोहल्ला मुगलाही की मोनू गारमेंट्स नाम की दुकान में आज सुबह अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान मालिक नदीम ने बताया कि आज सुबह मुझे दुकान के पड़ोसियों से दुकान में आग लगने की जानकारी मिली, जब तक मौके पर पहुंचते तक तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और घटना की जानकारी पर पहुंची दमकल विभाग की टीम जब तक आग बुझाती तब तक दुकान में रखे कीमती रेडीमेड कपड़े जल गये हैं।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आगजनी की घटना की जांच की जा रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां