एसपी देहात के औचक निरीक्षण से रतनपुरी थाने में खलबली, लंबित विवेचनाओं पर दी सख्त चेतावनी

अर्दली रूम में विवेचकों की क्लास, महिला सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) आदित्य बंसल ने थाना रतनपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों से लेकर जनसुनवाई डेस्क तक का बारीकी से जायजा लिया।

अभिलेखों और हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण
एसपी देहात ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता जांची। एसपी ने निर्देश दिए कि थाने आने वाली महिलाओं और पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर कक्ष और विवेचना कक्ष की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

निष्पक्षता और गुणवत्ता से समझौता नहीं
निरीक्षण के बाद एसपी देहात ने थाने पर तैनात सभी विवेचकों का 'अर्दली रूम' लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की फाइलें चेक कीं और महिला संबंधी अपराधों के मामलों में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण केवल समयबद्ध ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष भी होना चाहिए। अपराधी किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए और निर्दोष को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा कदम: अब मोबाइल पर नहीं मिलेगा होमवर्क, एडीएम प्रशासन ने लगाई रोक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा कदम: अब मोबाइल पर नहीं मिलेगा होमवर्क, एडीएम प्रशासन ने लगाई रोक

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान
एसपी देहात ने थाना प्रभारी राकेश सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया जाए। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त और प्रभावी पिकेटिंग के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी रतनपुरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला  ये भी पढ़ें  भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश