कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का प्रकरण सोशल मीडिया में वायरल होते ही कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को साईबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
यूटा संगठन के जिला मंत्री रत्नेश सिंह ने अनिल शर्मा नाम के बाबू पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए है। उसने आरोप लगाया कि जमीन संबंधी फाइल की स्वीकृति के लिए अनिल शर्मा नाम के बाबू ने उन्हें फोन किया। उसने 20 हजार रुपये की मांग करते हुए बार कोड भेजा गया। रिश्वत मांगने का आडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर प्रशासन के अधिकारियों में हलचल मच गई।
पीड़ित ने रविवार को इस मामले की तहरीर साईबर थाना कोतवाली में दे दी है। इधर, डीएम घनश्याम मीना ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी अवधेश अवस्थी ने इस मामले में अनिल शर्मा नाम के जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां