बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में
बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक के इस कार्यक्रम के दौरान जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि इस हंगामे में गोली भी चली है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, नकटपुरा गांव के एक वाटर पार्क में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है और जमकर मारपीट की गई है।
ये भी पढ़ें केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, 'गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें' गायक के बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई है। इस मारपीट में तीन लोग जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस घटना में एक पत्रकार भी घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस हथियार से फायरिंग की गई है, उनमें से चार हथियारों को जब्त किया गया है। ये हथियार गायक की सुरक्षा में लगे बाउंसरों के बताए जा रहे हैं। उपद्रवियों ने गायक के काफिले की तीन गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों को कार्यक्रम में मुफ्त प्रवेश देने से रोक दिया गया। इसे लेकर ग्रामीणों और आयोजकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यक्रम समाप्त होते ही आक्रोशित भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। खुद को घिरा देख गायक और अन्य लोगों के साथ आए बाउंसरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां