धनबाद: निर्माणाधीन अंडरपास के पास बमबाजी, तीन धमाकों से दहला इलाका,अपराधियों की तलाश जारी
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के नजदीक निर्माणाधीन अंडरपास के पास शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। लगातार हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बम फेंके और मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ठेका कर्मियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने बताया कि बम चलने की सूचना प्राप्त हुई है और घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, बमबाजी की घटना के पीछे रंगदारी वसूली की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अपराधी ठेका कंपनी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां