हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर के 22 और बांदा के 7 कुल 29 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कर्नल सोफिया कुरैशी समेत तमाम अफसर शामिल हुए।
समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिग्रेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल व ब्रिग्रेडियर सुनीत रावत, एसएम 27 आर्म्ड ब्रिग्रेड ने वीर नारियों को सम्मानित किया। इकतीस डिवीजन की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेडिकल कैम्प व सेल इंश्योरेन्स समेत कई स्टाल लगाए गए। इस मौके पर कैपटन आईएन हरजिंदर सिंह संधू, मेजर केजी शिनाय, मेजर देशपाल समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां