मुरादाबाद में भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए पर्यवेक्षक की नियुक्ति, राकेश मिश्रा की जगह विजय बहादुर पाठक को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से बड़ा बदलाव करते हुए मुरादाबाद के पर्यवेक्षक को अचानक बदल दिया है। पहले ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब उनके स्थान पर प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक को मुरादाबाद का नया पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि विजय बहादुर पाठक आज मुरादाबाद पहुंचकर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होगी।

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प ये भी पढ़ें  मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

 

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष ये भी पढ़ें  'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

लंबे समय बाद होगा नई टीमों का गठन

होली पर रंग से सरोबोर करेगा योगी का बुलडोजर, त्रिशूल, फरसा और गदा वाली पिचकारियों की बहार   ये भी पढ़ें  होली पर रंग से सरोबोर करेगा योगी का बुलडोजर, त्रिशूल, फरसा और गदा वाली पिचकारियों की बहार

उत्तर प्रदेश भाजपा में लंबे समय से जिला और महानगर इकाइयों की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था। वर्ष 2019 में बनी टीमें अब तक कार्यवाहक के रूप में कार्य करती रही हैं, जबकि उनका कार्यकाल वर्ष 2022 में ही समाप्त हो चुका था।

हालांकि 2022 में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों में बदलाव जरूर किया गया, लेकिन नई टीमों का गठन नहीं हो सका। इसके चलते नए अध्यक्षों को भी पुरानी टीमों के साथ ही काम करना पड़ा।

 

2025 में भी नहीं बदली टीमें, अब हुआ निर्णय

वर्ष 2025 में एक बार फिर नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए, लेकिन इसके बावजूद संगठनात्मक ढांचा जस का तस बना रहा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने अब जिला और महानगर स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द नई टीमों का गठन किया जा सके और संगठन को मजबूत किया जा सके।

 

पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी प्रक्रिया

नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने विभिन्न जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

मुरादाबाद में पहले राकेश मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया था, लेकिन अब पार्टी ने अचानक बदलाव करते हुए विजय बहादुर पाठक को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

 

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीमों के गठन के जरिए भाजपा संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की योजना है। इससे आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

विजय बहादुर पाठक के दौरे को भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे स्थानीय पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश