जिला कारागार मुजफ्फरनगर में डीएम व एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं कारागार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में हड़कंप मच गया और संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में तत्परता दिखाई।

अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की व्यवस्था को चेक किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष व महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। कई बंदियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, वहीं कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए गए।

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश ये भी पढ़ें  मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जेल में स्थापित सीसीटीवी कैमरों व जैमर प्रणाली को चेक किया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।
कारागार परिसर स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था एवं मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सख्त शब्दों में कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में जिलाधिकारी ने कारागार अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस बल को भी ड्यूटी के प्रति सजग एवं अनुशासित रहने की हिदायत दी गई।
निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमले में सतर्कता और सक्रियता देखने को मिली।

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार

Views: 82

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश