मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने किया मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मोरना के सिकंदरपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे, बहला फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिकंदरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बाइक सवार एक युवक आठ वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उनका आठ वर्षीय पुत्र वीर घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अंकुश नाम के युवक ने बच्चे को अपनी बातों में उलझाया और उसे बाइक पर बैठाकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब वीर घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
परिजनों ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में आरोपी युवक मासूम वीर को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना थाना भोपा पुलिस को दी।

मुजफ्फरनगर: कलयुगी बेटियों के पिता की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, खुला रूह कंपा देने वाला राज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कलयुगी बेटियों के पिता की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, खुला रूह कंपा देने वाला राज

हरिद्वार के युवक पर केस दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया। आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र विजयपाल, निवासी शंतरशाह, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जिला कारागार मुजफ्फरनगर में डीएम व एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश ये भी पढ़ें  जिला कारागार मुजफ्फरनगर में डीएम व एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश