मुजफ्फरनगर में भेडाहेड़ी गांव के एक घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, ईंटों के प्रहार से तोड़ा जबड़ा
तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज,गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल रेफर
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम भेडाहेड़ी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक घर में घुसकर महिला पर ईंटों से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में महिला की नाक की हड्डी और जबड़ा बुरी तरह टूट गया है। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव भेडाहेड़ी निवासी सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी दीपा, तीन बच्चे और वृद्ध माता रहते हैं। आरोप है कि बीते 19 फरवरी की दोपहर जब दीपा घर में अकेली थी, तब गांव का ही विपिन घर में घुस आया और उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा। दीपा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारे की अपीलशाम को साथियों संग किया जानलेवा हमला
पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपी विपिन अपने साथ आकांक्षा और घसीटू उर्फ घनश्याम को लेकर दोबारा घर में घुस आया। इन लोगों ने दीपा को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विपिन और घसीटू ने ईंटों से महिला के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले।
ये भी पढ़ें ICAI मुज़फ़्फ़रनगर शाखा का नया नेतृत्व: सीए सुनील कुमार बने अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए नई टीम गठितहालत नाजुक, उपचार जारी
गंभीर रूप से घायल दीपा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भोपा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। भोपा थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी विपिन, आकांक्षा और घसीटू उर्फ घनश्याम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां