मुजफ्फरनगर: कलयुगी बेटियों के पिता की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, खुला रूह कंपा देने वाला राज

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में हुए सनसनीखेज पिता हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारन बेटियों की मदद करने वाले मुख्य साजिशकर्ता और छोटी नाबालिग बेटी के प्रेमी रॉकी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद इस जघन्य अपराध की परतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बीती २३ फरवरी की रात रामप्रसाद नाम के व्यक्ति की उसकी ही दो सगी बेटियों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस की गहन तफ्तीश और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि इस पूरी साजिश के पीछे नाबालिग बेटी का प्रेमी रॉकी पुत्र निवासी दौराला मेरठ भी शामिल था। रॉकी की बहन मोरना में काम करती थी जिसके चलते वह अक्सर गांव आता था और वहीं ट्यूशन जाने के दौरान उसका संपर्क मृतक की छोटी बेटी से हुआ था। पिता द्वारा प्रेम संबंधों पर पाबंदी लगाने से नाराज होकर बेटियों ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक योजना तैयार की थी।

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश ये भी पढ़ें  मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रॉकी ने ही अपनी प्रेमिका को मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां लाकर दी थीं। योजना के मुताबिक २३ फरवरी की रात दोनों बहनों ने खाने में वे गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को खिला दीं। जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए और शोर मचने की संभावना खत्म हो गई तब दोनों बेटियों ने चाकू से हमला कर अपने पिता की गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपी के पास से नींद की गोलियों की पैकिंग और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

एसपी देहात के औचक निरीक्षण से रतनपुरी थाने में खलबली, लंबित विवेचनाओं पर दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  एसपी देहात के औचक निरीक्षण से रतनपुरी थाने में खलबली, लंबित विवेचनाओं पर दी सख्त चेतावनी

घटना के मात्र कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने रॉकी की भूमिका को स्पष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रॉकी इस पूरी वारदात में बराबर का भागीदार था और उसने न केवल संसाधन उपलब्ध कराए बल्कि हत्या की पटकथा लिखने में भी सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बुढ़ाना में रात्रि 10 बजे के बाद दुकानें खोलने पर सख्त पाबंदी, पुलिस ने किया पैदल मार्च, नियमों के उल्लंघन पर दो हिरासत में ये भी पढ़ें  बुढ़ाना में रात्रि 10 बजे के बाद दुकानें खोलने पर सख्त पाबंदी, पुलिस ने किया पैदल मार्च, नियमों के उल्लंघन पर दो हिरासत में

Views: 416

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश