मुजफ्फरनगर में सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में होली की धूम, रंगों के साथ बिखरे भाईचारे के रंग
सीनियर और जूनियर विंग के छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएँ
मोरना। क्षेत्र के रहकडा स्थित 'सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल' के प्रांगण में होली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सीनियर और जूनियर, दोनों विंग के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए त्योहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व से विस्तारपूर्वक परिचित कराया। शिक्षकों ने बताया कि यह पर्व केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि मन की कड़वाहट मिटाने का अवसर है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली के प्रसिद्ध गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, सीनियर विंग के छात्रों ने एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया, जिसके माध्यम से समाज में आपसी प्रेम बढ़ाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जीवंत संदेश दिया गया।
भेदभाव मिटाकर एकता का संचार करें: प्रधानाचार्या
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि "होली का पावन पर्व हमें सिखाता है कि हम अपने भीतर के भेदभाव और द्वेष को मिटाकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संचार करें।" उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां