मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और संतों की मौजूदगी में रंगों के पर्व का मनाया जश्न, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मुज़फ्फरनगर- पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा रामपुर तिराहा स्थित सिद्धार्थ बैंकट हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रंगों के इस पावन पर्व पर उत्साह और उमंग का प्रतीक बना। आयोजन स्थल पर हुई पुष्पवर्षा ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं संत समाज के प्रतिनिधि स्वामी यशवीर महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने सभी गणमान्य अतिथियों का पटका पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

भक्ति और उत्साह का संगम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा ये भी पढ़ें  'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत होली के पारंपरिक भजनों और गीतों से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही होली के लोकप्रिय गीत शुरू हुए, भाजपा के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता खुद को रोक नहीं पाए और जमकर थिरकते हुए नजर आए। पूरा हॉल उत्सव के रंगों में सराबोर दिखाई दिया।

बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज  ये भी पढ़ें  बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

अपने संबोधन में पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पर्व को शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का कुशल संचालन हिमांशु सैनी और धर्मेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर गौरव स्वरूप, श्री मोहन तायल, अभिषेक गुज्जर, राजू अहलावत, मामेश ठाकुर, रजत चौधरी, रजत धीमान, अनिल त्यागी, बिनोद त्यागी, अरुण त्यागी, संदीप शर्मा, बबली राणा, अंकुर त्यागी, प्रमोद कश्यप, भारत भूषण खुल्लर, विपिन गोयल, राजकुमार त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, अखिलेश, सुभलेश, ममता पुंडीर, गीता, भानू शर्मा, हरिराम सक्सेना, केपी सिंह, रंजीत गोर्शी, सुनील प्रमुख, पुरोहित उटवाल, जोगिंदर गुज्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश