मुजफ्फरनगर में महिला प्रधान के फर्जी लेटर पैड से जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार
रतनपुरी पुलिस की सतर्कता: हुसैनाबाद भनवाडा की प्रधान के कूट रचित हस्ताक्षर कर थाने पहुँचा था आरोपी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसने जेल में बंद अपने रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए महिला ग्राम प्रधान के रूतबे का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की। अभियुक्त ने वर्तमान महिला प्रधान के फर्जी लेटर पैड और जाली हस्ताक्षरों का सहारा लेकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन उपनिरीक्षक की सूझबूझ से यह धोखाधड़ी पकड़ी गई।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, अभियुक्त सैय्यद (पुत्र रियाज अली) निवासी ग्राम नंगला रियावली का रिश्तेदार नौशाद (निवासी पांचली, मेरठ) वर्तमान में थाना फुगाना के एक गंभीर मामले (धारा 310(2), 317(3) BNS) में जेल में बंद है। नौशाद की जमानत प्रक्रिया को पुख्ता करने के लिए सैय्यद ने ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा की वर्तमान प्रधान श्रीमती रजिया बेगम के नाम का एक फर्जी लेटर पैड तैयार किया।
तस्दीक के दौरान खुली पोल
अभियुक्त इस फर्जी दस्तावेज पर ग्राम प्रधान के जाली हस्ताक्षर कर इसे सत्यापित कराने के लिए थाने पहुँचा था। जाँच के दौरान एसआई शैलेंद्र को दस्तावेज और सैय्यद के बयानों पर शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्त हड़बड़ा गया। पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान रजिया बेगम से संपर्क किया, जिन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है और न ही उस पर उनके हस्ताक्षर हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: महिलाओं के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, सीसीटीवी में कैद हुई 'खूनी' भिड़ंतगंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
धोखाधड़ी उजागर होते ही पुलिस ने सैय्यद को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 221 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम की सराहना
इस फर्जीवाड़े को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के साथ मुख्य भूमिका एसआई शैलेंद्र और हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर की रही। पुलिस इस मामले में यह भी जाँच कर रही है कि फर्जी लेटर पैड छपवाने में और किन लोगों की संलिप्तता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां