मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में 159 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, साढ़े 5 करोड़ में बनेंगे 3 प्रवेश द्वार, भगवान परशुराम का स्मारक भी बनेगा

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में महज 20 मिनट के भीतर 159 प्रस्तावों वाला एजेंडा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 290.34 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का मूल बजट मंजूर किया गया, जबकि शहर में कायाकल्प लाने के लिए 486.76 करोड़ रुपये की बड़ी विकास कार्य योजना को भी हरी झंडी दी गई।

भगवान परशुराम स्मारक से लेकर आधुनिक सुविधाओं तक बै

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार

ठक में विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। पालिकाध्यक्ष ने टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम का भव्य स्मारक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा:

दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

1772287203894 (1)

रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

  • सौन्दर्यकरण: जानसठ ओवरब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम, और तीनों ओवरब्रिजों पर आकर्षक सीएनसी कटिंग व लाइटिंग लगाई जाएगी।

  • कनेक्टिविटी: शहर के प्रमुख मार्गों जैसे मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार बनेंगे (लगभग 5.5 करोड़ रुपये)।

  • बुनियादी ढांचा: 300 से अधिक नई सड़कों का निर्माण, डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक आरसीसी नाला निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

  • अन्य सौन्दर्यकरण: मेरठ रोड व सर्कुलर रोड के सौंदर्यीकरण (10 करोड़ रुपये) और कंपनी बाग में टॉय ट्रेन सौंदर्यीकरण (1.20 करोड़ रुपये) की योजना शामिल है।

1772287203899

वित्तीय स्थिति और आगामी लक्ष्य बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों पर भी चर्चा हुई। 31 जनवरी 2026 तक पालिका की वास्तविक आय 182.21 करोड़ रुपये और व्यय 152.49 करोड़ रुपये रहा। पालिका का लक्ष्य है कि 2026-27 में 486.76 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी खजाने में 70.37 करोड़ रुपये शेष रहें।

बैठक के दौरान वार्ड 20 के सभासद हनी पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही, सभी सभासदों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। 55 में से 45 सभासद बैठक में उपस्थित रहे।

 

Views: 216

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश