काश! पुलिस ने की होती कार्रवाई, तो शायद नहीं होती महिला जज के पिता की हत्या

मुरादाबाद। शहर में बेकरी संचालक मोहम्मद असद की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। असद, जो एक न्यायिक अधिकारी के पिता थे, को पहले ही जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन आरोपियों पर समय रहते शिकंजा नहीं कसा गया।

 

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

दो महीने पहले मिली थी रंगदारी की धमकी

सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर बरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर: दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर बरी

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद असद को 22 दिसंबर 2025 की रात रंगदारी के लिए धमकाया गया था। वह अपने परिवार के साथ मानसरोवर स्थित होटल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया।

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक ये भी पढ़ें  रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

बताया जाता है कि आरोपियों ने असद से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि यदि एकमुश्त रकम नहीं दे सकते तो दस महीने तक एक-एक लाख रुपये देकर भुगतान करें। साथ ही रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

 

शिकायत के बावजूद नहीं हुई तत्काल कार्रवाई

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद असद ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद 13 जनवरी 2026 को मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस दौरान असद को लगातार धमकियां मिलती रहीं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ था।

 

पुलिस की देरी बनी बड़ी वजह, उठ रहे सवाल

परिजनों का कहना है कि 22 दिसंबर की घटना के करीब 22 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज होना और उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना, पुलिस की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता, तो असद की जान बच सकती थी।

 

पुराने विवाद से जुड़ा है मामला

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी जफर हुसैन का अपने भाई मुजाहिद से लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस विवाद के चलते परिवार में तनाव बना हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, मुजाहिद और मोहम्मद असद के बीच अच्छे संबंध थे, जिससे आरोपी जफर हुसैन नाराज रहता था। इसी रंजिश को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

भीड़ जुटने से टली एक और बड़ी वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने मोहम्मद असद पर गोली चलाने के बाद दूसरा फायर करने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे घबराकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर भीड़ नहीं पहुंचती, तो एक और बड़ी घटना हो सकती थी।

 

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी, तलाश जारी

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनके भागने के रास्तों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है।

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर भागे और ट्रेन के जरिए फरार हो गए। पुलिस टीमों ने स्टेशन पर भी जांच की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत, मची भगदड़

वारदात के समय बंगला गांव चौराहे पर काफी भीड़ थी। अचानक फायरिंग होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

 

पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग

इस सनसनीखेज हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। अधिकारी जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य-पूर्व की राजनीति में एक ऐतिहासिक और विनाशकारी मोड़ आ गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का युग अंत: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश