पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस ठिकानों पर हमले, दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में तीन पुलिस ठिकानों पर अज्ञात हमलावरों के हमले में दो पुलिसकर्मी और छह लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया समूहों ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक मट्टानी व बधबर पुलिस स्टेशनों और पास के सर्रा खावरा पुलिस चेकपोस्ट पर शनिवार को हमला हुआ। हालांकि, पुलिस ने हमलों का जवाब दिया और उनका मुकाबला किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मट्टानी पुलिस स्टेशन पर दो तरफ से हमला हुआ। मेरा मशोखेल रोड से बधबर पुलिस स्टेशन के अंदर एक हैंड ग्रेनेड फेंका गया, जिसमें एक पुलिस वाला घायल हो गया।" सर्रा खावरा पुलिस चेकपोस्ट पर तीसरे हमले में एक पुलिसवाला और छह लोग घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस ठिकानों पर हमलों में हैंड ग्रेनेड और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावासद्दार डिवीजन के सुपरिंटेंडेंट अरशद खान ने बताया कि हमलावरों ने हमलों में मॉडर्न गैजेट्स का इस्तेमाल किया, जिसमें इन्फ्रारेड कैमरे भी शामिल हैं, जिन्हें आमतौर पर नाइट विजन कहा जाता है। हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस गाड़ी को निशाना बनाया था, जिसमें छह पुलिसवालों समेत सात लोग मारे गए। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोर्ट में पेशी के लिए दो लोगों को ले जा रही एक गाड़ी को निशाना बनाया गया, जिसमें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, एक इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल मारे गए। अधिकारी ने बताया कि हमले में दो लोगों में से एक की भी मौत हो गई। हमलावरों ने हमले के बाद गाड़ी में आग भी लगा दी।
सोमवार को, लोकल मीडिया ने इलाके के पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के करक के बदरखाइल इलाके में घायल लोगों को ले जा रही एक एम्बुलेंस पर हमला होने से कम से कम तीन फेडरल कांस्टेबुलरी के जवान मारे गए। डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर ने जियो न्यूज को बताया कि सोमवार को दरगाह शहीदान इलाके में एक चेकपोस्ट पर क्वाडकॉप्टर हमले में ये लोग घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तभी हमला हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्वाडकॉप्टर हमले में कम से कम पांच जवान घायल हुए, जबकि एम्बुलेंस हमले में दो बचाव कर्मी भी घायल हुए। पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में जबसे सरकार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बीच 2022 में सीजफायर डील खत्म हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां