लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्री पकड़े गए। इनके पास से करीब 18 करोड़ रुपये की 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम के मुताबिक, दो यात्री थाई एयर एशिया की उड़ान एफडी—146 से बैंकाक लखनऊ पहुंचे थे। टीम ने शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान 12 पॉलिथीन पैकेट में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई। यह साधारण गांजे से कही ज्यादा नशीली और महंगी होती है।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों की पहचान यूपी के मो. फराज और झारखंड की रहने वाली महिला नीतू के रूप में हुई। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इनके पास से बरामद प्रतिबंधित सामग्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां