ग्रेटर नोएडा: सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस और निरीक्षण टीम द्वारा जांच कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश (45) , निवासी जरीफ नगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र कर बारीकी से निरीक्षण किया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और सभी संभावित पहलुओं—दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों—को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां