ग्रेटर नोएडा में पुलिस और 5 गौकश बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना रबूपुरा पुलिस ने गौकशी करने वाले 5 बदमाशों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। कांबिंग के दौरान पुलिस ने  तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने गौकशी करने में प्रयुक्त होने वाला ऑटो रिक्शा, गौवध के लिए रखे हुए उपकरण, चाकू, सीरींज, इंजेक्शन, आरी, लोहे का नुकीला सरिया, दो मोहरे, रस्सी का टुकड़ा, चार खाली प्लास्टिक के कट्टे बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया  है।
 
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस शनिवार को रोनीजा कट पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके ऑटो रिक्शा को घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सैयद अमीन पुत्र सैयद हुसैन निवासी ओखला उम्र 35 वर्ष, गोरामिया पुत्र अमीर हुसैन निवासी नुहू मेवात हरियाणा उम्र 32 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है।
 
एडीसीपी ने बताया कि मौके से तीन बदमाश आटो में सवार होकर पुलिस पर गोली चलाते हुए अंधेरे में भागने लगे । पुलिस ने उनका पीछा कर कांबिंग के दौरान मुन्सर कमाल पुत्र समुचल आलम निवासी नूहू हरियाणा उम्र 24 वर्ष, मोहम्मद बिलाल पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी नुहू मेवात हरियाणा उम्र 23 वर्ष, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र बच्चन सिंह निवासी मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी थाना कालिंदी कुंज दिल्ली उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के कई थानों में गौवध के की मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को थाना रबूपुरा क्षेत्र में गौवंश मिला था। इस मामले में यही बदमाश शामिल थे, तथा वांछित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम अंबेहटा चांद में सरकारी भूमि की अवैध बिक्री करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे अपना भारत प्यारा है, मैं भ्रष्ट नहीं हूं'

नई दिल्ली। शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे अपना भारत प्यारा है, मैं भ्रष्ट नहीं हूं'

मुज़फ़्फ़रनगर में तकनीक के क्षेत्र में बीआईटी की ऊंची उड़ान, आईआईटीएम पुणे के साथ एमओयू से बदलेगी मौसम निगरानी की तस्वीर

मीरापुर (मुज़फ़्फ़रनगर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) ने मौसम विज्ञान और सटीक पूर्वानुमान के क्षेत्र...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर में तकनीक के क्षेत्र में बीआईटी की ऊंची उड़ान, आईआईटीएम पुणे के साथ एमओयू से बदलेगी मौसम निगरानी की तस्वीर

मुरादाबाद: भाजपा कार्यकारिणी गठन में उम्र और नियम बने चुनौती, पर्यवेक्षक की निगरानी में मंथन तेज

मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भाजपा कार्यकारिणी गठन में उम्र और नियम बने चुनौती, पर्यवेक्षक की निगरानी में मंथन तेज

आरडब्ल्यूए के साथ पुलिस की अहम बैठक: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, राजनगर एक्सटेंशन में सुरक्षा का खाका तैयार

   गाज़ियाबाद: आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना नन्दग्राम पुलिस ने क्षेत्रीय...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
आरडब्ल्यूए के साथ पुलिस की अहम बैठक: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, राजनगर एक्सटेंशन में सुरक्षा का खाका तैयार

उत्तर प्रदेश

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम अंबेहटा चांद में सरकारी भूमि की अवैध बिक्री करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अवैध क्रय-विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं, होगी सख्त कार्रवाई :- जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल

मुरादाबाद: भाजपा कार्यकारिणी गठन में उम्र और नियम बने चुनौती, पर्यवेक्षक की निगरानी में मंथन तेज

मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भाजपा कार्यकारिणी गठन में उम्र और नियम बने चुनौती, पर्यवेक्षक की निगरानी में मंथन तेज

गौ संरक्षण के लिए लखनऊ तक पदयात्रा करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जनता से की अपील

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को एक बार फिर से यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गौ संरक्षण के लिए लखनऊ तक पदयात्रा करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जनता से की अपील

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश