नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में शुक्रवार को स्थानीय निवासियों के अलावा दिल्ली एनसीआर से सटे अन्य जनपदों के लोग भी शामिल हुए। यह पुष्प प्रदर्शनी 1 माार्च तक चलेगी। पुष्प प्रदर्शनी में वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का आज बड़ी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठाया। पुष्प प्रदर्शनी में बनी आकृतियों संग सेल्फी लेने में लोगों की होड़ लगी दिखी। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनी आकृति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। फूलों से बने राष्ट्रीय पक्षी मोर, कैटरपिलर, टाइगर, बटरफ्लाई आदि आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में 50 से अधिक वैरायटी के 70 हजार से अधिक पुष्प प्रदर्शित किए गए हैं। वहीं प्ले एरिया में बच्चे खूब एंजॉय करते दिखे।
ग्रेनो प्राधिकरण की तरफ से पुष्प प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी में ही निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। शुक्रवार को 18 स्कूलों के बच्चों ने फैशन शो में हिस्सा लिया। लोगों ने खूब सराह। 17 स्कूलों के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नाटक मंचन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले के निवासियों से पुष्प प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Views: 10
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
टिप्पणियां