नोएडा । जनपद गौतमबुद्व नगर में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक के बाद गुरुवार को कासना क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा किराया वसूली अभियान चलाया गया। जिसका कई लोगों ने विरोध किया।
गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत की कासना स्थित दुकानों का आवंटन पूर्व में विभिन्न व्यक्तियों को किराये पर किया गया है। इन दुकानों के कुछ आवंटी/किरायेदारों द्वारा बार-बार नोटिस एवं प्रयास किए जाने के बावजूद आवंटित दुकानों का बकाया किराया जमा नहीं कराया गया। इसके चलते आज जिला पंचायत के अभियंता एवं अपर मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में समस्त जिला पंचायत कर्मचारियों की टीम द्वारा कासना क्षेत्र में विशेष किराया वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदारों को किराया जमा कराने को निर्देशित किया गया तथा नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की गई।
अपर मुख्य अधिकारी ने तीन बड़े बकायदाओं के बारे में बताया कि अंकुर गर्ग पुत्र अरुण गर्ग, चिरंजी कॉलोनी एनटीपीसी रोड दादरी पर 80322 रुपए की धनराशि, अरुण कुमार गरगपुत्र चिरंजीलाल गर्ग निवासी चिरंजी कॉलोनी एनटीपीसी रोड दादरी पर 93525 रुपए तथा राजकुमार पुत्र कृपाल सिंह ग्राम बिरोड़ी गौतमबुद्ध नगर पर 93321 रुपए की धनराशि बकाया है। उन्होंने बताया कि किराये के संबंध में समस्त बकायेदारों को डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक सूचना दी गई तथा नियमानुसार किराया वसूलने की कार्यवाही की गई है।
टिप्पणियां