नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-20 में एक महिला ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल के लोग बिना किसी वजह से उसके साथ मारपीट करते हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आराधना साहू नामक एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति देवेंद्र कुमार साहू बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर उसके ऊपर बैठ गया। पीड़िता का आरोप है कि वह घर खर्च के लिए पैसे नहीं देते है, मांगने पर मारपीट की जाती है । उसके पति ने कहा कि अपने घर से पैसे लेकर आओ। महिला के अनुसार उसकी सास सुमित्रा साहू और ननद ने भी उसके साथ मारपीट की, तथा मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह उसके साथ रोजाना मारपीट और गाली- गलौज की जाती है। उसके बच्चे को भी उसका पति रोजाना पीटता है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियां