नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जीएनआईओटी कालेज में आयोजित माय भारत नामक कार्यक्रम के 17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक तेजपाल नागर रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता पंडित, जीएनआईओटी की डायरेक्टर डॉ. सविता मोहन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, गौतम बुद्ध नगर शिवेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंटकर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बालाघाट, गढ़चिरौली, कालाहांडी एवं कंधमाल जैसे जनजातीय जिलों से आए 200 युवाओं ने सहभागिता की।
वहीं कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं क विधायक तेजपाल नागर द्वारा प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यक्रम सचिव फारमूद अख्तर, रामवीर शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रकाश तिवारी, तालिब, लक्ष्मी, रुखसार, हरिओम सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां