नोएडा: सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में 26 फरवरी से 1 मार्च तक चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। पुष्प प्रदर्शनी में फूलों से निर्मित भारत माता के माथे पर तिलक लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय पक्षी मोर, शेर, हार्ट शेप आदि आकृतियां लोगों को खूब आकर्षित करेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। खाने के भी स्टाल होंगे। पुष्प प्रदर्शनी के लिए सिटी पार्क को सजाने का काम चल रहा है। फव्वारों को दुरुस्त कर दिया गया है। विभिन्न आकृतियों के स्ट्रक्चर बन रहे हैं। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा।  
 
ग्रेटर नोएडा का सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क 26 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न प्रकार के फूलों से गुलजार रहेगा। चारों तरफ रंग-बिरंगे हजारों मौसमी फूलों की सुगंध बिखरेगी। पुष्प प्रदर्शनी में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होने जा रहा है, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इस पुष्प प्रदर्शनी में  ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित आकृति बनाई गई है । इसके अतिरिक्त फूलों से बनीं राष्ट्रीय पक्षी मोर, हार्ट शेप, शेर आदि आकृतियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। प्रदर्शनी में एक लाख से अधिक मौसमी फूल प्रदर्शित किए जाएंगे। पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर कैलेंडुला है। इसे ध्यान में रखते हुए सिटी पार्क के साथ प्रमुख मार्गों के गोलचक्करों, हरित क्षेत्र और सेंट्रल वर्ज पर भी कैलेंडुला के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें फूल खिल गए हैं। प्राधिकरण की तरफ से 40 गोलचक्कर, 45 हरित क्षेत्र और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। 
 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। लोग इस वीकेंड सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी को एंज्वाय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) व रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीक की भी झलक देखने को मिलेगी। शहर के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावण संरक्षण और कबाड़ के रीयूज का संदेश भी दिया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में नृत्य, संगीत, कविता व नुक्कड़ नाटक सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

शिमला,। बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय की ऊंची इमारत से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का हृदय विदारक मामला...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में भाजपा प्रदेश संगठन ने तीन मण्डल अध्यक्षों की बुधवार को घोषणा कर दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
फर्रुखाबाद भाजपा: संगठन में फेरबदल, तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

कन्नौज। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार दोपहर कन्नौज जिले के ठठिया स्थित रिक्खापुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कन्नौज: अपर्णा यादव ने ब्रह्मलीन देव शरण नंद महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश