नोएडा। नोएडा के सेक्टर-15 में सामाजिक संस्था नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य रहने के विभिन्न प्रकार के उपाय बताए गए।
इस कार्यक्रम का आयोजन नोएडा लोकमंच द्वारा किया गया। इसमें एनटीपीसी के सहयोग से छात्राओं की सुविधा के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनेरेटर मशीन तथा सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए, जिन्हें पुस्तकालय एवं संस्कार अध्ययन केंद्र में स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में संस्कार अध्ययन केंद्र के बच्चों तथा रीडिंग रूम की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में एनटीपीसी से प्रबंधक निदेशक महेश केंदे, आलोक कुमार त्रिपाठी, सुमित्रा धानी, डिम्पी त्रिखा, संगीता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर रिहैब सेंटर से आईं डॉ. सुष्मिता भाटी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को महिला पीरियड के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, स्वच्छता के उपाय तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नोएडा लोकमंच की ओर से महासचिव महेश सक्सेना, विभा बंसल, लीका सक्सेना,
इंद्रा चौधरी, राजेश्वरी त्यागराजन, अरुण कुमार ठाकुर, रोशनी कुमारी, लुबना सैफी, विनोद पांडे, डॉ राम शरण गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां