ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 20 वेंडरों को वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटित किए

 नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित वेंडिंग जोन में 20 वेंडरों को प्लेटफॉर्म आवंटित कर दिए गए हैं। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इन वेंडरों को आवंटन पत्र सौंपा। 
 
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के इस पहल से जरूरतमंदों को अपने परिवार के भरण-पोषण का जरिया मिल गया है और दूसरे प्लेटफॉर्म मिल जाने से ये वेंडर रोड के किनारे रेहड़ी नहीं लगाएंगे, जिससे ट्रैफिक की समस्या भी दूर होगी।
 
 प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में चयनित पात्र आवंटियों में से 109 को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया, लेकिन इन पात्र आवंटियों के नामों पर भी आपत्ति आ रही थी। प्राधिकरण ने पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सभी एसीईओ की एक समिति से दोबारा वेरिफिकेशन कराया गया, जिसमें से पहले फेज में 20 आवंटियों को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया। ये 20 प्लेटफार्म अल्फा टू, बीटा टू और सेक्टर-36 में दिए गए हैं।
 
 उन्होंने बताया कि इन वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म के साथ ही शेड भी बनाए गए हैं। बिजली-पानी, शौचालय आदि के भी इंतजाम किए गए हैं। इनको जगह देने के बाद जैसे-जैसे और भी वेंडिंग जोन बनते जाएंगे, वैसे-वैसे पात्रों को दिए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि जिन सेक्टरों में सभी निर्मित वेंडिंग जोन आवंटित हो जाएंगे, उसके बाद ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए उसे नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटन के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
बता दें कि ग्रेटर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने रेहड़ी-पटरी वालों को रोजी-रोटी कमाने के लिए मुकम्मल प्लेटफॉर्म देने के मकसद से सेक्टर अल्फा टू, बीटा वन व टू, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन वन ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा टू, डेल्टा वन व थ्री, पाई-1 व 2 कुल 769 प्लेटफॉर्म बनाए हैं

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय सिंगापुर दौरे ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सिंगापुर में बरसे निवेश के 'बादल': सीएम योगी के दौरे से यूपी को मिले 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MoU फाइनल

शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

प्रयागराज/वाराणसी। बच्चों से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  वाराणसी 
शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

मुरादाबाद। प्रतिबंधित दवाइयां रखने का आरोप लगाकर सदर कोतवाली क्षेत्र एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना सर्विलांस सेल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में रखना पड़ा भारी, सर्विलांस सेल प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मी निलम्बित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश