नोएडा में नौसेना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,आर्मी स्कूल की पत्रिका का किया विमोचन 

नोएडा। सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को आयोजित वार्षिक श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में तीनों सेनाओं के फ्लैग रैंक अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के 45 शहीदों के परिजन, आईएएस व आईएफएस अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

गुरुग्राम: श्रवण कुमार के देश में बढ़ रही वृद्धाश्रमों की संख्या : श्री कौशिक जी महाराज ये भी पढ़ें  गुरुग्राम: श्रवण कुमार के देश में बढ़ रही वृद्धाश्रमों की संख्या : श्री कौशिक जी महाराज

कार्यक्रम के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्मारिका 2026 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि शहीदों के नाम केवल स्मारकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्र के इतिहास में सदा अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश और सशस्त्र बल शहीदों के परिवारों के बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे।

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ी रार: यादव महासभा ने फिल्म के नाम पर प्रतिबंध की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ये भी पढ़ें  'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ी रार: यादव महासभा ने फिल्म के नाम पर प्रतिबंध की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

उन्होंने यह भी कहा कि यह शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों में अनुशासन, नागरिक चेतना और “स्वयं से पहले सेवा” की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने ‘शहीद स्मारक संस्था’ के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि वर्ष 2002 में तीनों सेना प्रमुखों द्वारा उद्घाटन के बाद से हर वर्ष रोटेशन के आधार पर सेना प्रमुख यहां श्रद्धांजलि देने आते हैं।

गाजियाबाद के लोनी में मोरों का सामूहिक संहार: जहरीले दाने चुगने से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी की मौत ये भी पढ़ें  गाजियाबाद के लोनी में मोरों का सामूहिक संहार: जहरीले दाने चुगने से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी की मौत

नौसेना प्रमुख ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य शहीदों, उनके परिवारों और आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर युवाओं को सैन्य मूल्यों, अनुशासन और बलिदान की प्रेरणा देना है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर