नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में बिजली की लाइन पर काम करते समय एक लाइनमैन को आज करंट लग गया, उसे गंभीर हालत में मोहन स्वरूप अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना से आहत मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर कई थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची है। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
थाना दादरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि जाटव नामक व्यक्ति बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में काम करता था । सोमवार को वह थाना दादरी क्षेत्र के बालाजी एनक्लेव में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए गया था । वह बिजली खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था , तभी उसे करंट लग गया, तथा वह खंभे से नीचे गिर गया । उसो गंभीर हालत में मोहन स्वरूप अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को मोहन स्वरूप अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आए तथा उचित मुआवजा और परिवार को भरण पोषण का आश्वसन दे। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई।उसके ग्रामीण शांत हुए।
टिप्पणियां