नोएडा में छात्रों ने पारंपरिक अंदाज में खेली फूलों की होली

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में फूलों की होली का आयोजन हुआ। संस्थान परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान छात्रों ने लोक-नृत्य, लोक-संगीत और फूलों से पारंपरिक अंदाज में होली खेली। वहीं कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति की विविध रंगों से सराबोर झलक देखने को मिली।
 
आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड मीतु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें छात्रों ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सांगला की होली, हरियाणा की होली, बरसाना की होली, ग्रुप डांस, पारंपरिक होली गीत, सूफी गायन, सोलो संगीत, कविता पाठ और फोक म्यूजिक जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। वहीं कार्यक्रम के दौरान बरसाना की होली की प्रस्तुति ने राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज की परंपरा को जीवंत किया। वहीं फूलों की होली के इस आयोजन में छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
 
आईएमएस के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। फूलों की होली हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है।
 
संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने शिक्षकों एवं छात्रों को सुखद और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण को प्राथमिकता दें और संस्कारों के सुनहरे रंगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं डीन डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि होली उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। यह भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के निश्छल प्रेम को समझने और आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करता है।
Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली। भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

उत्तर प्रदेश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश