साद मियां खान बने डीसीपी नोएडा, डॉक्टर प्रवीन रंजन को मिली ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी
नोएडा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त करने के उद्देश्य दो पुलिस उपायुक्तों का तबादला इधर से उधर किया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त साद मिया खान को नोएडा जोन का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर प्रवीन रंजन को ग्रेटर नोएडा का डीसीपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह तबादला कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य किया गया है। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद का प्रमोशन हो गया था। उन्हें डीआईजी रैंक पर प्रमोट करते हुए सरकार ने ट्रेनिंग सेंटर में पोस्ट किया है। बुधवार की शाम को उन्हें रिलीव किया गया। उसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। चर्चा है कि कुछ सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के भी जल्द तबादले होंगे।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां