हाथरस: सुहागरात पर चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाकर 'चाचा' संग फुर्र हुई दुल्हन
हाथरस। जनपद के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया है। नाई का नगला नई बस्ती में एक दुल्हन शादी के महज तीन दिन बाद अपने ससुराल वालों को नशीला खाना खिलाकर घर के जेवरात और नकदी समेटकर अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई। दूल्हे का आरोप है कि सुहागरात के दिन जब उसने दुल्हन को छूने की कोशिश की, तो उसने चाकू से हमला कर दिया था।
सुहागरात पर दी जान से मारने की धमकी नाई का नगला निवासी सुनील, जो शटरिंग का काम करता है, उसकी शादी 21 फरवरी को गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ हुई थी। सुनील के अनुसार, विदाई के समय मोनिका सामान्य दिख रही थी, लेकिन सुहागरात के वक्त उसका व्यवहार अचानक बदल गया। जैसे ही सुनील उसके करीब गया, मोनिका ने चाकू निकाल लिया और हाथ पर वार कर दिया। उसने दो टूक शब्दों में कहा, "मैं किसी और से प्यार करती हूं, मुझे छूने की कोशिश भी मत करना।" डर के मारे दूल्हा कमरे में अलग चारपाई डालकर सोया।
ये भी पढ़ें आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरलप्यार से खाना खिलाकर सबको किया बेहोश अगले दिन ससुराल वालों के समझाने पर मोनिका शांत हो गई, जिसे परिजनों ने उसकी रजामंदी समझ लिया। लेकिन यह केवल एक गहरी साजिश का हिस्सा था। 25 फरवरी की शाम मोनिका ने खुद खाना बनाया और बड़े प्यार से पति व ससुराल के अन्य सदस्यों को परोसा। उसने अपने हाथों से पति को खाना खिलाया। भोजन में नशीली दवा मिली होने के कारण पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया।
15 लाख के जेवर और नकदी पर साफ किया हाथ जब सुबह परिवार की आंख खुली, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था और मोनिका गायब थी। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि वह करीब 10 लाख के सोने के गहने, 5 लाख के चांदी के जेवर और 18 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो चुकी है। जांच में सामने आया कि मोनिका अपने गांव के ही एक रिश्ते के चाचा के साथ भाग गई है, जिससे उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस की जांच और दुल्हन का पक्ष प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि लड़की का लोकेशन मिल गया है और उसने खुद थाने आकर अपना पक्ष रखने की बात कही है। जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां