मेरठ: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगे 30 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी रकम कराई वापस
मेरठ। मेरठ में एक महिला को उसके बेटे को ड्रग्स के तस्करी मामले में फसाने को लेकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उससे 30 लाख ठग लिए। पीड़िता सुदेष रानी निवासी दिल्ली रोड मेरठ ने थाना साइबर क्राइम पर सूचना दी गई कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल प्राप्त हुई। कॉलर द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र को ड्रग्स तस्करी के एक प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसे छोड़ने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की गई। साथ ही धमकी दी गई कि यदि इस संबंध में किसी को जानकारी दी गई तो परिवार के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भय एवं मानसिक दबाव में आकर पीड़िता द्वारा RTGS के माध्यम से 30 लाख रुपये संदिग्ध द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम, मेरठ पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना साइबर क्राइम की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित कर पीड़िता की ठगी में गई धनराशि को वापस कराया।
थाना साइबर क्राइम, जनपद मेरठ की पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से की गई 30 लाख रुपये की साइबर ठगी की पूरी धनराशि पीड़िता को वापस कराई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां