नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

On

काठमांडू। नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। मरने वाले में एक जूनियर पुलिस अधिकारी और एक मतदान कर्मचारी भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या 'ना 7 ख 6768' सोमवार देर रात रामेछाप जिले के सिरुबारी क्षेत्र में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़ ये भी पढ़ें  झारखंड: आईईडी विस्फोट में सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़

लखनऊ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, विरोध प्रदर्शन कर जताया शोक ये भी पढ़ें  लखनऊ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, विरोध प्रदर्शन कर जताया शोक

इस दुर्घटना में नेपाल पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक परशुराम यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मतदान अधिकर्ता डोर प्रसाद घिमिरे ने मन्थली अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रमुख जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने इसकी पुष्टि की है। वाहन रामेछाप के देउराली की ओर जा रहा था और उसमें मतदान ड्यूटी के लिए नियुक्त कर्मियों के साथ चुनाव सामग्री भी लदी हुई थी।

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके ! ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

घिमिरे को रामेछाप नगरपालिका–2 के वार्ड कार्यालय भवन में स्थित संघुटार मतदान केंद्र में मतदान अधिकृत के रूप में तैनात किया गया था। वह रामेछाप नगरपालिका–3 के संघुटार स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान भीम बहादुर मानन्धर, सम्बर बहादुर मानन्धर, कृष्ण प्रसाद घिमिरे, दुर्गा कार्की, सबीना खड्का, केदार कुमार रोका और पूजा देवी सुनुवार के रूप में हुई है। सीडीओ थापा के अनुसार, घायलों को आगे के उपचार के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू भेजा गया है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

मीरजापुर। चंद्रग्रहण को देखते हुए मंगलवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

   मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व पर जहां पूरा देश रंगों के उत्सव में डूबा है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज

अयोध्या में इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की ‘विजय’ और सफलता की कामना को लेकर विशेष पूजा-पाठ और हवन किए...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश करते समय...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल 'सर्वोत्तम प्रदेश' के रूप में उभर रहा है, बल्कि...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

उत्तर प्रदेश

चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

मीरजापुर। चंद्रग्रहण को देखते हुए मंगलवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज

अयोध्या में इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की ‘विजय’ और सफलता की कामना को लेकर विशेष पूजा-पाठ और हवन किए...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में इजराइल के PM नेतन्याहू की ‘विजय’ के लिए पूजा-पाठ, चर्चा तेज

योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल 'सर्वोत्तम प्रदेश' के रूप में उभर रहा है, बल्कि...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का मिशन 'हरित प्रदेश', अब 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का नया लक्ष्य 

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं