ईरान तनाव के बीच पश्चिमी एशिया में 45 हजार तक हिमाचली, सभी सुरक्षित, सरकार अलर्ट मोड में

On

शिमला। पश्चिमी एशिया में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव ने हिमाचल प्रदेश के उन हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके सदस्य खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। राज्य सरकार के अनुसार अब तक किसी भी हिमाचली के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और अधिकांश लोग सुरक्षित हैं। सरकार ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखते हुए खुद को अलर्ट मोड में रखा है।

उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा है कि पश्चिमी एशिया में बने हालात को लेकर प्रदेश सरकार लगातार निगरानी कर रही है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कितने समय तक बनी रहेगी, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अभी तक हिमाचल के नागरिक सुरक्षित हैं।

मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी अनुसार पश्चिमी एशिया के विभिन्न देशों दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान में हिमाचल प्रदेश के करीब 45 हजार लोग कार्यरत हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कुछ जगहों पर एयरस्पेस प्रभावित होने से उनके फंसे होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि अधिकतर लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों और रसोईघर की ली तलाशी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों और रसोईघर की ली तलाशी

हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार लगातार फीडबैक जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में हिमाचल के कितने लोग मौजूद हैं। अभी सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर ये भी पढ़ें  ईरान में नए युग की शुरुआत: खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर

उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने राज्य सरकार से संपर्क किया है और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल होंगी, तब जो भी व्यक्ति भारत लौटना चाहेगा, उसके लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है और कुछ इलाकों में एयरस्पेस बंद होने से आवाजाही बाधित हुई है।

इस बीच राज्य सरकार ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2808600 जारी किया है। जिन परिवारों के सदस्य पश्चिमी एशिया के किसी भी देश में हैं, वे इस नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Views: 72

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

काठमांडू। नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

रियाद। ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

  नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा का इससे...
लाइफस्टाइल 
सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

मथुरा। होली के मौके पर वृंदावन में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विधवा माताओं ने पुरानी...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

उत्तर प्रदेश

वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

मथुरा। होली के मौके पर वृंदावन में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विधवा माताओं ने पुरानी...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
वृंदावन में बदली परंपरा की तस्वीर! विधवा माताओं ने गोपीनाथ मंदिर में खेली रंगों भरी होली

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

   लखनऊ से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के सरोजिनी नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं